अलवर : 8 माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगा दी अपनी जान, ससुराल वालों पर लगे दहेज प्रताड़ना के आरोप

By: Ankur Tue, 07 Sept 2021 1:30:38

अलवर : 8 माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगा दी अपनी जान, ससुराल वालों पर लगे दहेज प्रताड़ना के आरोप

अलवर जिले के एनईबी के विजय नगर में तब सनसनी मच गई जब 8 माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगा अपनी जान दे दी। इस मामले में पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना 6 सितंबर देर शाम की है। 7 सितंबर को परिजनों ने रिपोर्ट दी कि ससुराल वाले उनकी बेटी को पैसों के लिए परेशान करते थे और अब उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने सोमवार देर शाम को घर के कमरे में ही फांसी लगा ली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल में रखवाया था। सुबह पीहर पक्ष के लोग पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए परेशान व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका भारती जांगिड़ की शादी एनईबी के विजय नगर निवासी नरेश जांगिड़ के साथ 30 नवंबर 2020 में हुई थी। भारती 8 माह की गर्भवती थी। परिजनों ने रिपोर्ट दी कि उसका पति व परिजन आए दिन भारती से मारपीट करते थे। ससुराल वाले 10 लाख रुपए की मांग करते थे। भारती ने परेशान होकर ने फांसी लगाई है। ससुराल वालों का कहना है कि पति-पत्नी में थोड़ा बहुत झगड़ा था, लेकिन दहेज जैसी कोई बात नहीं है। बहू के आत्महत्या करने से वो भी हैरान हैं।

पति नरेश की पहली शादी राजगढ़ में हुई थी। पहली पत्नी केवल 5 महीने में उसे छोड़कर चली गई थी। उसने भी मारपीट करने की शिकायत दी थी। नरेश लॉकडाउन से पहले एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था, जो कोरोना में चली गई।

ये भी पढ़े :

# भरतपुर : बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, परिवाद दर्ज

# काबुल में पाकिस्तान विरोधी रैली में तालिबान ने चलाई गोलियां, कई महिलाएं और बच्चे घायल

# बीकानेर : वाहनों की चेकिंग के दौरान गाड़ी से मिला 1 क्विंटल डोडा-पोस्त, बीच रास्ते छोड़ भागे तस्कर

# भीड़भाड़ वाले समारोह में गए थे शास्त्री और कोहली! BCCI दोनों से पूछेगा सवाल और करेगा मामले की जांच

# तालिबान की ताजपोशी में इन 6 देशों को मिला न्योता, जानें- कैसे बने ये दोस्त

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com